जनसुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बने शिव नारायण

जनसुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बने शिव नारायण

घैलाढ़. जनसुराज पार्टी की बैठक गुरुवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता ललन यादव ने की. बैठक में प्रखंड स्तरीय टीम का गठन किया गया. इसमें घैलाढ़ प्रखंड व पंचायत के शिवनारायण मंडल को प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय राम को बनाया गया. किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण मंडल, अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ दिलीप पाल, पार्टी के प्रखंड महासचिव डॉ सुनील साह को बनाया गया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण मंडल ने कहा कि हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है. मौके पर विधानसभा प्रभारी रंजीत सिंह, शशि यादव, जिलाध्यक्ष दीप नारायण यादव, अनुमंडल अध्यक्ष सुनील मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >