ग्वालपाड़ा. बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पटना के आह्वान पर सोमवार को मांगों को लेकर सभी सेविका व सहायिका हड़ताल पर रही, जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष नूतन कुमारी ने किया. मांगों में अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि में वृद्धि, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद ग्रेच्युटी लागू करना, बिना पर्याप्त संसाधन के एफआरएस को लागू नहीं करना है. इसके अलावा उच्चाधिकारियों द्वारा किए जा रहे शोषण और उत्पीड़न का भी विरोध किया गया. मौके पर गुड़िया कुमारी, बबीता कुमारी, रीता कुमारी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
