आलमनगर.
थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में नौ मामले की सुनवाई कर सात मामलों का निष्पादन किया गया. अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि आठ नया व एक पुराना मामले की सुनवाई की गयी. दोनों पक्षों की सहमति से सात मामलों का निष्पादन किया गया. मौके पर एसआइ दीपक कुमार, सीआइ सह अंचल कर्मचारी मुकेश कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
