उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत के सरपंच सुशील कुमार मंडल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. इसको लेकर सरपंच ने थाने में शिकायत की है. इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाल कर आरोपी की पहचान की जायेगी. कॉल करने वाला कौन है, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
