श्री राम नाम से ही व्यक्ति का उद्धार संभव

श्री राम नाम से ही व्यक्ति का उद्धार संभव

आलमनगर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसनवाड़ा पंचायत के पुरैनी वासा में अखंड रामधुनी महायज्ञ का शुभारंभ विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बुधवार को किया. उपाध्यक्ष ने कहा कि इस कलयुग में केवल श्री राम नाम से ही व्यक्ति का उद्धार संभव है. उन्होंने कहा कि कलयुग में मात्र राम नाम की महिमा जपने से ही अपने जीवन के उद्देश्य को साकार किया जा सकता है. जो सच्चे मन से प्रभु का नाम जप लेता है. उसके जीवन की नैया हर मझधार से निकल शांतिपूर्वक आगे बढ़ने लगती है. उन्होंने कहा कि नाम की महिमा हर युग में महान रही है. चाहे नाम प्रह्लाद ने लिया हो चाहे शबरी ने या द्रोपदी सुदामा ने या तुलसी जैसे कितने ही भक्तों ने नाम को सहारा लेकर अपनी नैया को पार लगाया है. उन्होंने कहा कि कलयुग में श्री राम नाम की महिमा अपार है. इसके जाप मात्र से ही मनुष्य अपनी मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. जो मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं में लीन होकर ईश्वर को भूल जाता है. उसे अंत में पछताना पड़ता है. उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि श्रीराम प्रातः उठकर अपने माता-पिता व गुरुओं के चरण स्पर्श करते थे. पिता के कहने पर राजपाट त्याग कर ऋषि मुनियों के सानिध्य में चले गये. उन्होंने अपने जीवन में मर्जदा का पालन किया. इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहलाये वहीं इस दौरान जदयू नेता राजेश्वर राय, चंद्रशेखर चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >