घैलाढ़. जीवछपुर स्थित आदर्श महाविद्यालय के सचिव इंजीनियर प्रणव प्रकाश के आवास पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन व सदस्यता के लिए राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में दर्जनों की संख्या में लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. प्रकाश ने कहा कि राजद दलित पिछड़ा अकलियत एवं दबे कुचले की आवाज है. मुख्य अतिथि अररिया राजद जिला प्रभारी प्रो चंद्रदीप कुमार, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है. उन्होंने सदस्यता अभियान में और इजाफा करने का आग्रह किया, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने कहा कि बिहार के आम आदमी का राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति आस्था बढ़ा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
