19 से 23 तक होगा रामचरितमानस व गीता ज्ञान यज्ञ

19 से 23 तक होगा रामचरितमानस व गीता ज्ञान यज्ञ

गम्हरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल बाबू ड्योढी से पूरब तीनटोलिया में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आगामी 19 से 23 सितंबर तक रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. संस्थापक आशुतोष जी महाराज के शिष्य स्वामी कुंदनानंद जी महाराज ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ एवं आरोग्य प्रकल्प के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. स्वास्थ्य शिविर में सर्जन व दवा विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार भारती, डॉ आस्था यादव, डॉ जयमाला यादव और डॉ सुमन सौरव सहित अन्य के द्वारा स्वास्थ्य जांच की जाएगी. जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है. निशुल्क जांच शिविर में लोगों को पंजीकरण कराना होगा. उन्होंने बताया कि संस्थान लगभग चार दशकों से जन कल्याण के लिए परमात्मा की शाश्वत भक्ति का संदेश श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा और अन्य आध्यात्मिक प्रवचनों को निष्क्रिय रूप से आम जनमानस तक पहुंचा रहा है. जिस श्रृंखला के अंतर्गत संस्थान द्वारा श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >