रानी सती माता का 1300 चुनरी से किया महाअभिषेक

रानी सती माता का 1300 चुनरी से किया महाअभिषेक

मधेपुरा. मारवाड़ी समाज के द्वारा एक दिवसीय भादी महोत्सव मंगलवार को मनाया गया. इस दौरान लोगों ने पद यात्रा निकाली. वहीं रानी सती माता का 1300 चुनरी से महाअभिषेक किया. महाआरती में 13 सुहागन महिलाओं ने दादी जी की आरती की. वही आरती के क्रम में मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी की गयी. मौके पर दादी भक्तों ने कहा कि दादी की कृपा से एक दिवसीय भादी महोत्सव ऐतिहासिक रूप से संपन्न हो गया. बताया कि तीन दिवसीय भादी महोत्सव में दादी भक्तों की उत्साह देखने को मिल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >