गले पर रस्सी का निशान, बच्चे ने लगाया पिता पर हत्या करने का आरोप, जीआरपी जांच में जुटी मधेपुरा/मुरलीगंज. मधेपुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मंगलवार की सुबह एक गर्भवती महिला का शव संदिग्ध अवस्था मिला, जबकि उसके दोनों बच्चे शव के पास बैठकर रो रहे थे. इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची. बच्चों से पूछताछ में पता चला कि उसका घर मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भतखोरा पंचायत वार्ड संख्या आठ में है. बच्चों ने मां का नाम काजल खातून व पिता का नाम मो मुर्शीद बताया. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का ससुराल व मायका दोनों भातखोरा है. परिजनों ने बताया कि काजल खातून को दो लड़की थी और वह गर्भवती भी थी. परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व महिला का पति से विवाद हुआ था. पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया हुआ है. बच्चे ने आरोप लगाया कि पापा ने मां को घर में गले में फंदा लगाकर मार दिया और ऑटो से रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के गले में रस्सी निशान है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गयी हे और हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला का मिला शव
रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला का मिला शव
