दमगाड़ा में सड़क नहीं रहने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

दमगाड़ा में सड़क नहीं रहने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेंगराहा परिहारी पंचायत के दमगाड़ा के ग्रामीण पक्की सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं. लगभग डेढ़ हजार की आबादी वाले इस गांव के ग्रामीण अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक गुहार लगा कर थक गये, लेकिन किसी ने नहीं सुना. सड़क नहीं रहने से आये दिन स्थानीय लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. लोगों ने कहा कि बारिश के मौसम में बीमार होने पर अस्पताल पहुंचने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं गांव में संपर्क सड़क नहीं रहने से लड़के-लड़कियों की शादी के लिए भी लोग संबंध जोड़ना नहीं चाहते हैं. स्थानीय लोगों ने बीडीओ, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल मधेपुरा को पत्र लिखकर सड़क निर्माण करवाने की मांग की है.ग्रामीण शैलेंद्र कुमार यादव, सुशील यादव, मुन्ना उर्फ मीणम यादव, डोमी यादव, महेंद्र यादव, अशोक शर्मा, श्रवण कुमार, प्रवेश कुमार, इंदू यादव, बेचन पंडित, अशोक ठाकुर, रविशंकर कुमार, खेन पंडित, धनिकलाल यादव, प्रेमजीत कुमार, मनोज यादव, भूषण कुमार, गजेंद्र मोदी, सुनील कुमार सुमन, पिंटू कुमार, उपेंद्र उर्फ उपो यादव, मुकेश कुमार शर्मा, अमरेंद्र कुमार, निलेश कुमार यादव, संजय कुमार यादव ने बताया कि हमलोगों ने जनप्रतिनिधि व कार्यपालक अभियंता के नाम पत्र भेजा है. बताते चलें कि दमगाड़ा के वार्ड संख्या तीन, चार एवं पांच को जोड़ने वाली सड़क पर वर्षों पूर्व ब्रिक सोलिंग करायी गयी थी, जो जर्जर हो गयी है. जर्जर सड़क की लंबाई करीब 1.5 किमी है. जो आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन हरिराहा गांव स्थित ब्राम्हण टोला से मध्य विद्यालय दमगाड़ा तक जाती है. दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत दोनों छोड़ पर लगभग पांच सौ फीट पीसीसी ढलाई पथ का निर्माण किया गया था. संवेदक द्वारा आधा अधूरा कार्य छोड़कर भाग जाने के बाद अब यह ढलाई भी टूटने के कगार पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >