उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित रहटा चौक के पास एनएच-106 पर मंगलवार को बाइक के धक्के से साइकिल सवार घायल हो गया. जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कैयूम पिता मकबूल साइकिल से उजानी टोला स्थित घर जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार ने धक्का मार दिया, जिससे साइकिल सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रक टकरा गया. स्थानीय लोगों ने बाइक को जब्त कर पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
एनएच-106 पर बाइक के धक्के से साइकिल सवार गंभीर, रेफर

एनएच-106 पर बाइक के धक्के से साइकिल सवार गंभीर, रेफर
Copied link
एनएच-106 पर बाइक के धक्के से साइकिल सवार गंभीर, रेफर