नशा मुक्ति को लेकर थाने से निकाली गयी जागरूकता रैली

नशा मुक्ति को लेकर थाने से निकाली गयी जागरूकता रैली

बिहार पुलिस सप्ताह पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

उदाकिशुनगंज.

नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर मंगलवार को उदाकिशुनगंज थाना परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसका नेतृत्व थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने किया.

ज्ञात हो कि बिहार पुलिस सप्ताह पखवाड़े के अवसर आयोजित रैली थाना परिसर से निकलकर मुख्य बाजार, विभिन्न चौक-चौराहों होते हुए पुनः थाने पर आकर समाप्त हुई. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो तथा नशा मुक्त समाज हमारा संकल्प जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं. युवाओं से विशेष रूप से अपील की गयी कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें. साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस नशा मुक्ति सप्ताह पूरे राज्य में 22 से 28 फरवरी तक मनाया जायेगा. इस पखवाड़े के तहत लोगों नशे के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा. ताकि लोग स्वस्थ रहकर अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन किया जा सके. उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समाज के लिए एक अभिशाप है. समाज के अंदर नशे की लत से छोटे – छोटे बच्चे बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं, जिसके बचाव को लेकर बिहार पुलिस सप्ताह चलाया जा रहा है. नशा मुक्ति जागरूकता रैली में अवर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, पुअनि राजेश कुमार चौधरी, एसआई दीनानाथ राय, धनंजय कुमार गुप्ता,प्रवीण कुमार,गौरव कुमार, प्रिंसिपल हरीलाल मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >