गैंस एजेंसी के संचालक के घर गोलीबारी में अब तक पुलिस का हाथ खाली

गैंस एजेंसी के संचालक के घर गोलीबारी में अब तक पुलिस का हाथ खाली

गोलीकांड में एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, गृहस्वामी डर के साए में रह रहे हैं, कारोबार पर पड़ा है असर चौसा. प्रखंड मुख्यालय स्थित चौसा थाना से करीब एक सौ मीटर की दूरी पर 16 फरवरी को हुए गोली कांड में पुलिस के एक महीने बाद भी हाथ खाली है. अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, इससे कि गृहस्वामी डर के साये में जी रहे हैं, जबकि पुलिस को फुटेज उपलब्ध करा दिया गया है. गृहस्वामी सत्यप्रकाश गुप्त ने बताया कि एक महीने पहले ही मेरे गैस एजेंसी आवासीय कार्यालय पर अपराधियों ने कार्यालय पर लगे बोर्ड पर रात को बाइक पर सवार दो अपराधियों ने आधा दर्जन गोली चला कर फरार हो गया था, जिसका फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे डर का माहौल बना हुआ है. डर से कही आना जाना नहीं हो पा रहा है. ऊपर से गैस की किल्लत से लोगों की भीड़ जमा रहती है, किसी तरह रोजगार को चला रहे हैं. हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर आवासीय कार्यालय में पुलिस एवं ग्रामीण पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इधर, थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि कांड अनुसंधान में है, कार्रवाई करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >