नई रेलवे लाइन की मांग को लेकर लोगों का संघर्ष तेज

नई रेलवे लाइन की मांग को लेकर लोगों का संघर्ष तेज

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज में नई रेलवे लाइन की मांग को लेकर लोगों का संघर्ष तेज हो गया है. वर्षों से रेल संपर्क से वंचित इस क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि रेलवे लाइन के अभाव में उदाकिशुनगंज का समुचित विकास बाधित हो रहा है. रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव कबीर का कहना है कि रेल सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए दूर-दराज के इलाकों में निर्भर रहना पड़ता है. उनका कहना है कि यदि नई रेलवे लाइन बिछाई जाती है तो क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी. इसी मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार बैठक और जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. रेलवे संघर्ष समिति ने कहा कि कई बार ज्ञापन सौंपने और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. संघर्ष समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नई रेलवे लाइन की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनआंदोलन है. वही स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि सरकार और रेलवे प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उदाकिशुनगंज को रेल मानचित्र पर जोड़ने की दिशा में जल्द निर्णय लेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >