वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष बने डॉ रामचंद्र

वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष बने डॉ रामचंद्र

मधेपुरा. वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के प्रथम अध्यक्ष डॉ केके मंडल के निधन से रिक्त हुये अध्यक्ष पद पर प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल का चयन किया गया. सचिव पद के लिए हरिनंदन यादव व सदस्य के लिए मणि भूषण वर्मा का चयन किया गया. कोषाध्यक्ष शिव नारायण साह ने कहा इनके नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ सफलता के आयामों को छूयेगा. सचिव हरिनंदन यादव ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष डॉ केके मंडल के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए अध्यक्ष पद पर डॉ रामचंद्र प्रसाद मंडल का चयन सर्वोत्तम है. सदस्य डॉ पुष्पलता कुमारी ने प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल के अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुये कहा प्रो मंडल के अध्यक्ष हेतु दायित्व अधिग्रहण करने से सामाजिक जागृति तथा वृद्ध जनों के कल्याणनार्थ कार्यों को करने में बल मिलेगा. अध्यक्ष प्रो रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा मैं पूर्ण समर्पणता एवं निष्ठा से वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ को सशक्त तथा क्रियात्मक बनाउंगा. वृद्ध जनों की समस्याओं के निदान के लिए सामाजिक सहयोग तथा सरकारी सहायता के लिए सभी आवश्यक कार्यों को क्रियान्वित किया जायेगा. उन्होंने कहा आगामी 15 मार्च को वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ का वार्षिक उत्सव वेदव्यास महाविद्यालय परिसर में मनाया जायेगा. इसका उद्घाटन बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव करेंगे तथा पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर, सुपौल नगर परिषद के अध्यक्ष राघवेंद्र राघव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. बैठक में कमल दास,मणि भूषण वर्मा,अरुण साह, डॉ पुष्पलता कुमारी, मनोरमा देवी,उमा भारती उज्जवल यादव, प्रो फुलेश्वर पंडित आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >