80 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप किया बरामद

80 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप किया बरामद

गम्हरिया.

थाना क्षेत्र के बभनी पंचायत में बुधवार को पुलिस ने 80 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया. जानकारी के अनुसार प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम गठित कर उन्हें बभनी भेजा गया. जहां से उपेंद्र मंडल के पुत्र संदीप कुमार के घर से 80 बोतल कफ सिरप बरामद कर थाना लाया गया. उन्होंने बताया कि बभनी वार्ड संख्या सात निवासी संदीप कुमार के घर से कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया. संदीप कुमार को भी गिरफ्तार हिरासत में भेज दिया. मौके पर एसआइ मनोज सिंह, सुनील कुमार, एएसआइ मनोहर सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >