150 दुकानदारों को दी नोटिस, बिना सत्यापन के न करें नापतोल उपकरण का इस्तेमाल
मधेपुरा.
अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को सिंहेश्वर मेला क्षेत्र व बाजार में दुकानों के तराजू वाट व अन्य माप तौल यंत्र की जांच की गयी. मापतौल निरीक्षक शंकर कुमार ठाकुर ने कहा बिना सत्यापन कराये नापतोल उपकरणों का इस्तेमाल न करें. उन्होंने बिना सत्यापित कारण तराजू वाट आदि का इस्तेमाल करने वाले 150 दुकानदारों को नोटिस दी. 24 फरवरी को माफ ताल उपकरणों के सत्यापन करने का निर्देश देते हुए ससमय सत्यापन की चेतावनी दी है. नोटिस पाने वाले अगर स्थिति तक सत्यापन नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र समेत सिंहेश्वर के मांस, मछली, किराना, मिठाई व कपड़ा आदि दुकानों की जांच की.माप तौल निरीक्षक ने बताया घट तौली के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगी. लोगों को सही मात्रा में सामान मिले इसके लिए विभाग मुहिम चला रही है. किसी भी सूरत में गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.