ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

सुरक्षा मानकों का करें अनुपालन मधेपुरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, डबल लॉक प्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा की गयी. डीएम ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था व अभिलेखों के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया. साथ ही अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व उनकी वैधता की जांच करते हुए उन्हें सदैव क्रियाशील रखने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग व अभिलेखों के अद्यतन संधारण पर बल दिया. डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता व विश्वसनीयता बनाये रखना प्रशासन की प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >