होली को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

होली को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

ग्वालपाड़ा . आगामी होली पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर सोमवार को एसडीएम एसजेड हसन की अध्यक्षता में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, सीओ देवकृष्ण कामत, बिजली विभाग के जेई नीलेश कुमार, रविंद्र प्रसाद सिंह, रामलखन यादव, मो शाहिद, मो कियाम, मो इस्लाम, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे. एसडीएम ने कहा कि पर्व त्योहार मनाने में एक-दूसरे का सहयोग किए जाने से आपसी भाईचारा कायम होता है. वहीं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जानकारी दी. सोशल मीडिया पर भड़काऊ स्लोगन और मैसेज भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी बात कही. एसडीएम ने कहा कि सभी का कर्तव्य बनता है कि एक-दूसरे के पर्व में सहयोग करें और शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन को मदद करें. धूल, रंग, अबीर लोगों की सहमति से लगावें. सम्मत जलाने में ख्याल रखा जाये कि सम्मत सुरक्षित स्थान पर गांव से बाहर जलाया जाये. जिससे किसी प्रकार की क्षति नहीं हो. बिजली के तार के नीचे आग नहीं जले. जिससे बिजली का तार सुरक्षित रहे. होलिका दहन चौक-चौराहे पर नहीं किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >