शांति समिति की हुई बैठक

शांति समिति की हुई बैठक

ग्वालपाड़ा.

थाना परिसर में मंगलवार को ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सीओ देव कृष्ण कामत व थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने की. सीओ व थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जायेगी. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें. थानाध्यक्ष ने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. हुड़दंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

मौके पर संतोष कुमार, रंजन कुमार, रणविजय कुमार, मो कासिम, डॉ आबिद हुसैन, मो साबिर, मो कयामुद्दीन, प्रमोद पोद्दार, संतोष गुप्ता, विनोद कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >