पंचायत सचिव मांगों को लेकर गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

पंचायत सचिव मांगों को लेकर गये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

मधेपुरा. बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग पर वादा खिलाफी, शिथिलता व उदासीन रवैये का आरोप लगाते हुये जिले के सभी पंचायत सचिव मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. प्रदर्शन करते हुए सचिवों ने कहा कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण हमलोग मजबूर होकर हड़ताल पर चले गये. बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर हड़ताल शुरू की गयी है. हड़ताली कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. पंचायत सचिवों की मांगों में अंतर-जिला स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना, पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक करना, छठे वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करना व कार्य-दायित्व के अनुरूप 4200 ग्रेड पे देना शामिल है. इसके अलावा अभिकर्ता और ठेकेदारी व्यवस्था से मुक्ति की भी मांग की जा रही है. गौरतलब है कि राज्य में पिछले करीब 50 दिनों से राजस्व कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं. उनके कार्यों को अब तक पंचायत सचिव संभाल रहे थे, लेकिन अब दोनों के हड़ताल पर चले जाने से आमलोगों की मुश्किलें और बढ़ जायेगी्. पंचायत सचिव संघ के जिला मंत्री मो आसिफ ने कहा कि कई सचिवों की पोस्टिंग घर से 200-250 किमी दूर कर दी गयी है. उन्हें संविदा कर्मियों से भी कम वेतन मिलता है और पंचायत भ्रमण के लिए कोई भत्ता नहीं दिया जाता है. मौके पर मो आसिफ, सुधांशु कुमार, सिंटू कुमार, पप्पू कुमार, सुजीत कुमार, अमरजीत कुमार, हिमांशु कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >