पैक्स चुनाव – नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय में रही चहल-पहल

पैक्स चुनाव – नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय में रही चहल-पहल

उदाकिशुनगंज.

प्रखंड क्षेत्र के तीन पैक्सों में होने वाले चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन के पहले दिन बुधवार को अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया. इस दौरान नयानगर व बराही आनंदपुरा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया. नयानगर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान अध्यक्ष पिंकी देवी के साथ राजू शर्मा व अजित सम्राट ने पर्चा दाखिल किया. वहीं सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से मो साजिद, मो जहूर आलम, मिथिलेश झा, अंजूम आरा, अति पिछड़ा वर्ग से मिथिलेश मिस्त्री, मीना देवी तथा अनुसूचित जाति वर्ग से नीतू देवी ने नामांकन किया. इधर, बराही आनंदपुरा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए रीमा कुमारी, राजेश कुमार व सुबोध कुमार ने पर्चा दाखिल किया. सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से नीतू कुमारी, दिलीप कुमार, अमन कुमार, बेबी देवी, पानवती देवी, रिशा देवी, पिछड़ा वर्ग से संतोष कुमार एवं अशोक कुमार, अति पिछड़ा वर्ग से रामजी महतो तथा अनुसूचित जाति वर्ग से बिजेंद्र राम एवं रुबी देवी ने नामांकन पत्र भरा.

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने बताया कि नयानगर एवं बराही आनंदपुरा पैक्स के लिए अलग-अलग टेबल लगाकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करायी गयी. सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीपीआरओ सत्यनारायण रजक को प्रतिनियुक्त किया गया है.

वहीं बीड़ी रणपाल पैक्स में सदस्य पद के उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ.

ज्ञात हो कि गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन निर्धारित है, जिसमें सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अभ्यर्थी पर्चा दाखिल कर सकेंगे. बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 10 व 11 अप्रैल को होगी, जबकि नाम वापसी की तिथि 12 व 13 अप्रैल तक है. उसी दिन अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. 20 अप्रैल को मतदान व मतगणना 21 अप्रैल को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >