डॉ सुजीत को दी बधाई

डॉ सुजीत को दी बधाई

मधेपुरा. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्राध्यापक व एनसीसी अधिकारी डॉ सुजीत कुमार ने भारतीय थल सेना ऑफिस ट्रेनिंग अकादमी, कामती, नागपुर, महाराष्ट्र में तीन महीने तक प्रशिक्षण प्राप्त किया. मधेपुरा पहुंचने पर पार्वती विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो डॉ पवन कुमार ने उन्हें बुधवार को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को कुशलता पूर्वक प्राप्त कर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट को अपने ज्ञान व अनुभव से सृजित कर राष्ट्र निर्माण में एवं सामाजिक कार्यों में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे. इस विशेष प्रशिक्षण के बाद डॉ सुजीत कुमार एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर का पदभार प्राप्त कर एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षित करने, कैंप आयोजित करने, बटालियन व संस्थान के बीच समन्वय बनाने का काम करेंगे. डॉ सुजीत को महाविद्यालय के बड़सर प्रो अशोक कुमार पोद्दार, परीक्षा नियंत्रक डॉ ललन कुमार ललन, शिक्षा शास्त्र के विभाग अध्यक्ष हरे कृष्ण, डॉ श्याम कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ एनके झा, डॉ शैलेंद्र कुमार, डॉ राम सिंह, डॉ सतीश कुमार सिंह, डॉ कुमारी परिणीता, डॉ संजीत कुमार, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ अलानूर, डॉ कृशाणु देयाशी, डॉ धनंजय कुमार,प्रधान लिपिक आशीष ओम, रोहित ठाकुर, अर्थपाल शिवनाथ गुप्ता आदि ने बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >