मधेपुरा व बुधमा स्टेशन के बीच मानिकपुर गांव के पास एक शख्स रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. कोई फाटक नहीं रहने के कारण बाइक बीच ट्रैक पर फंस गयी. ट्रेन को आते देख बाइक सवार बाइक को बीच ट्रैक पर छोड़कर भाग गया, जिससे ट्रेन से बाइक टकरा गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे. इससे ट्रेन नंबर 55570 40 मिनट से अधिक देर तक खड़ी रही. वही बाइक को रेलवे सुरक्षा बल ने जब्त कर लिया है. इसके बाद परिचालन शुरू हो सका.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.