10 को मनाया जायेगा वीमेंस कॉलेज में स्थापना दिवस

10 को मनाया जायेगा वीमेंस कॉलेज में स्थापना दिवस

मधेपुरा. वीमेंस कॉलेज, कौशल्याग्राम मधेपुरा में 10 अप्रैल को कॉलेज की स्थापना दिवस मनाया जायेगा. वहीं एक दिन पूर्व छात्राओं के बीच खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कॉलेज के संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार त्रुटि नहीं हो इसका ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि बेटी की शिक्षा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है. जो सफल हो रहा है. इस बाबत प्राचार्य डॉ जूली ज्योति ने बताया कि पूर्व के बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला टीचर्स के बीच चेयर रेस आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं को स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जायेगा. शिक्षिका डॉ रविणा कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >