मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक की मौत

घटना की सूचना शंकरपुर पुलिस को भी दिया.

शंकरपुर

थाना क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत के लाही वार्ड तीन में बुधवार के दोपहर मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति का मौत हो गया. बताया गया कि दोपहर में मटकुरिया (त्रिवेणीगंज) निवासी 35 वर्षीय गोविंद सरदार सड़क होकर हुंडा साईन से अकेले बरियाही गांव अपने रिश्तेदार के यह जा रहे थे.

सामने से एक तेज रफ्तार बाइक चालाक ने जबरदस्त टक्कर मार दिया और वहां से फरार हो गया. गोविंद सरदार के मौके पर ही मौत हो गया. हो-हल्ला होने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे. देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. उसके बाद मृतक के परिजनों को जानकारी मिली. वहीं लोगों ने घटना की सूचना शंकरपुर पुलिस को भी दिया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजने की तैयारी कर रहे थे. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जबर्दस्त आवाज दिया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. साथ ही ठोकर मारने वाले बाईक का भी पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >