कुमारखंड.
श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी, जिससे एक व्यक्ति जख्मी हो गया. परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी देवनारायण सरदार व विनोद सरदार के बीच रास्ते की जमीन को लेकर मारपीट हो गयी, जिसमें देवनारायण सरदार का सिर फट गया. लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पहुंचे. थानाध्यक्ष ने जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी को इलाज के लिए भेज दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
