एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत

पुरैनी थाना अंतर्गत गणेशपुर दियारा गांव में बीते शुक्रवार की रात्रि दो सगे भाइयों के परिवार के बीच आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे बरसे.

मामला पुरैनी थाना अंतर्गत गणेशपुर दियारा का,

दो सगे भाइयों के परिवार के बीच महिलाओं के आपसी विवाद में जमकर बरसे लाठी डंडे,

एक पक्ष के व्यक्ति की इलाज के दौरान हो गयी मौत.

प्रतिनिधि,

पुरैनी (मधेपुरा).

पुरैनी थाना अंतर्गत गणेशपुर दियारा गांव में बीते शुक्रवार की रात्रि दो सगे भाइयों के परिवार के बीच आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे बरसे. इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गये. वहीं इलाज के दौरान शनिवार को एक पक्ष के मो ऐनुल उम्र 55 वर्ष की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पहले 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहीं स्थिति विकराल देखकर पुरैनी पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुरैनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायल लोगों को ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मो ऐनुल को रेफर कर दिया. पुलिस मामले को शांत कर पुरैनी पहुची और दोनों पक्षों द्वारा दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर थाना ले आयी.

जानकारी देते थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि मो ऐनुल की पत्नी नूरेशा खातून द्वारा दिये गये आवेदन पर दूसरे पक्ष के सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर दूसरे पक्ष के तीन अभियुक्त मो जाकिर, मो मिस्टर, मो शाकिर पिता स्व मो सुलेमान को शनिवार को जेल भेज दिया गया. वहीं दूसरा पक्ष मो जाकिर द्वारा दिये गये आवेदन में मो एनूल सहित छह लोग को नामजद किया गया. इसमें मो एनूल के दो बेटा सलाहुद्दीन और अंजार को गिरफ्तार किया गया था. जिसे ज़मानतीय धारा होने के कारण थाना से ही जमानत पर रिहा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >