गोलीकांड के एक आरोपी व दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार

एसआई महीतोश पाराशर ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर छापेमारी किया

शराब बनाने में उपयोग आने वाले केमिकल सहित बर्तनों को किया जब्त, तीनों को भेजा जेल- प्रतिनिधि, शंकरपुर पुलिस ने गोलीकांड के एक अभियुक्त ओर दो शराब कारोबारी को देशी चुलाई शराब और शराब बनाने में उपयोग होने वाले प्रतिबंधित केमिकल व अन्य उपस्करों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मालूम हो कि बीते वर्ष 12 नवंबर की रात एक दैनिक अखबार के पत्रकार के घर घुसकर उसकी हत्या करने की नीयत से अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था. पत्रकार के उक्त कमरे में नहीं रहने के कारण उसकी जान बच गई थी. उक्त गोलीबारी के मामले में निरंजन कुमार के आवेदन पर पांच नामजद अरविंद मेहता, सुनील मेहता, झमेली साह, रामानंद साह और ब्रह्मानंद साह सहित अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 198/24 दर्ज किया गया था. घटना के बाद से सभी नामजद पुलिस की नजर से फरार चल रहे थे. शनिवार की संध्या थानाध्यक्ष रोशन कुमार, एसआई महीतोश पाराशर ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर छापेमारी किया, जिसमें रामानंद साह को खदेड़कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली. जबकि अन्य अभियुक्त भागने में सफल हो गया. वही लालपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर 141 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब, शराब बनाने वाला उपकरण बड़ा छोटा 3 देकची, एक-एक गैस सिलेंडर एवं चूल्हा, शराब बनाने में प्रयोग में आने वाला प्रतिबंधित केमिकल पांच पीस के साथ लालपुर निवासी दो व्यक्ति रामकिशुन शर्मा के पुत्र अरविंद कुमार और लालदेव यादव के पुत्र राजू कुमार को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि शराब सहित शराब बनाने वाले उपकरण के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. कांड दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं गोलीकांड के एक अभियुक्त रामानंद साह को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. तीनों को कागजी कार्रवाई पूरा कर जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >