तीसरे दिन भी वृद्धा की हत्यारे का नहीं मिल पाया सुराग

तीसरे दिन भी वृद्धा की हत्यारे का नहीं मिल पाया सुराग

उदाकिशुनगंज. नगर क्षेत्र के रामपुर खोरा बिंदटोली गांव वार्ड संख्या सात में बुधवार की देर शाम हुई वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दिये जाने के मामले में तीन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को हत्यारे का पता नहीं चल पाया. वहीं शुक्रवार की देर शाम परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज लिया गया है. मृतका के पुत्र महेश कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अबतक हत्यारे का सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही हत्यारे का पता लगा लिया जायेगा. अबतक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है. वृद्धा की हत्या से गांव के लोग सकते में हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस ही हकीकत का पता लगा सकते हैं. इस बीच पंजाब में परिवार के साथ रह रहे वृद्धा के चार में तीन बेटे घर पहुंच गए है. जबकि एक बेटा जो दिल्ली में रहता है, अबतक घर नहीं आया है. परिजनों के मुताबिक घटना के दिन ही चारों बेटों को खबर दी गयी थी. ज्ञात हो कि बुधवार की देर शाम स्व रामचंद्र सिंह की पत्नी सिया देवी (65) की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गयी थी. उसके बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचे पुत्र महेश कुमार ने बताया कि वह तीन भाई परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं. एक भाई अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है. पुत्र महेश ने बताया कि उसकी मां का गांव में किसी से भी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था. मां अकेली घर में रहती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >