ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में होगा राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में होगा राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम

मधेपुरा.

ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में मार्च-2025 में राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस संबंध में भारत सरकार युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय तथा महाविद्यालय के बीच राष्ट्रीय युवा संसद के आयोजन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुका है. नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक सह जिला युवा समन्वयक हुस्न जहां ने बताया कि भारत सरकार द्वारा मार्च-2025 में पूरे भारत में तीन सौ जिलों में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया जाना है. इसमें भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं व युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है. इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में मधेपुरा व सुपौल जिले का कार्यक्रम होना है. इसलिए शीघ्र ही दोनों जिलों के महाविद्यालयों के प्राचार्यों तथा एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जायेगी. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं के लिए अपने विचारों व सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह आयोजन पहले जिला स्तर पर होगा. जिला में चयनित प्रतिभागियों को आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >