वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की हुई बैठक

वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की हुई बैठक

मधेपुरा. वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ की बैठक बुधवार को हुई. अध्यक्ष डॉ केके मंडल के निवास स्थल पर आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व प्रति कुलपति तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर डॉ केके मंडल ने कहा वरिष्ठ नागरिक समाज तथा राष्ट्र के बौद्धिक रीढ़ हैं. इसे सामाजिक तथा शासकीय सुरक्षा व संरक्षण प्राप्त हो, इसके लिए बृहद रूप से कार्य करने की आवश्यकता है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 से 35 तक मौलिक अधिकार का उल्लेख है, इसमें वर्णित समानता का अधिकार सबों के लिए एक समान है, इसे आत्मसात कर ही समाज आगे बढ़ सकता है. वरिष्ठ नागरिक संघ इसी उद्देश्य के पोषक के रूप में कार्य करते हुये, वृद्ध जनों के अधिकारों के लिए कार्यशील है. उपाध्यक्ष शिवनारायण साह ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा वरिष्ठ नागरिकों का जीवन सुगम बने इसके लिए संघ निरंतर कार्य कर रहा है. संघ के कार्यालय प्रभारी डॉ हरिनंदन यादव ने कहा कि वृद्धजनों की उपेक्षा एक सामाजिक विकृति है, इसके विरुद्ध सामूहिक रूप से लड़ने की आवश्यकता है. संघ को और ज्यादा उत्तरदायी बनाने हेतु सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. संघ के सचिव डॉ रामचंद्र प्रसाद मंडल ने कहा वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा तथा स्वस्थ जीवन मिले. इस उद्देश्य के सार्थकता हेतु संघ कार्य कर रहा है. उन्होंने बैठक में वार्षिकोत्सव आयोजन, सदस्यता शुल्क संग्रह तथा संघ के निबंधन के संबंध में प्रस्ताव अनुमोदनार्थ रखा. उपस्थित सदस्यों ने विस्तरित चर्चा उपरांत प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुये वार्षिकोत्सव इंटर मूल्यांकन कार्य को देखते हुये विस्तारित तिथि 23 मार्च को वेद व्यास महाविद्यालय परिसर में मनाने का निर्णय लिया गया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ भूपेंद्र नारायण ””मधेपुरी ”” ने किया. इस अवसर पर डॉ विनोद सिंह, डॉ सचिन्द्र महतो, भूपेंद्र नारायण यादव, अशोक मेहता, ध्यानी यादव, डॉ पी पोद्दार, डॉ आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >