एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, आगामी चुनाव पर हुई चर्चा

एनडीए कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, आगामी चुनाव पर हुई चर्चा

उदाकिशुनगंज.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को मुख्यालय स्थित राजनंदन कला में हुई, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने की. बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा के उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव मौजूद थे.

विधानसभा के उपाध्यक्ष ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी. तभी बिहार में एनडीए 225 सीटों पर जीत दर्ज कर बिहार का बचा खुचा विकास पूरी हो पायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव होगी. इसीलिए एनडीए कार्यकर्ता एक मार्च को मधेपुरा स्टेडियम मैदान पहुंच कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बैठक में उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, लोजपा (रा) प्रखंड अध्यक्ष प्रतीक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, बिहारीगंज विधानसभा प्रभारी अक्षय झा, आलमनगर विधानसभा प्रभारी कुणाल कुमार, उदाकिशुनगंज नगर अध्यक्ष अजय मंडल, मणि सिंह, अशोक सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, उतरी भाजपा मंडल अध्यक्ष बादल कुमार, सतीश कुमार, बबलू यादव, जितेंद्र सिंह, मिथिलेश राम, विनोद मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >