जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, होम डिलीवरी से निर्वाध वितरण सुनिश्चित

आम उपभोक्ताओं से इसका अधिक से अधिक निबंधन कराने की अपील की गई है.

– एलपीजी बैकलॉग खत्म करने में जुटा प्रशासन, पीएनजी गैस को बढ़ावा, कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त निगरानी प्रतिनिधि मधेपुरा. समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. जिले में इंडियन ऑयल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल की कुल 40 गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित होम डिलीवरी की जा रही है. प्रतिदिन औसतन लगभग 4,800 सिलेंडरों की खपत हो रही है. पांच अप्रैल 2026 को जिले में 11,607 भरे हुए घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि चार अप्रैल को 2,720 सिलेंडरों की बिक्री हुई थी. इसके अतिरिक्त 164 वाणिज्यिक सिलेंडर भी उपलब्ध हैं. प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर गैस बुकिंग कराने की अपील की गई है, ताकि होम डिलीवरी के माध्यम से निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. साथ ही एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. एलपीजी गैस की तुलना में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) अधिक सुरक्षित एवं किफायती होने के कारण आम उपभोक्ताओं से इसका अधिक से अधिक निबंधन कराने की अपील की गई है. इच्छुक उपभोक्ता इंडियन ऑयल कार्यालय, घोष लेन पथ, वार्ड संख्या-20, नगर परिषद मधेपुरा में संपर्क कर सकते हैं. जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. किसी भी प्रकार की शिकायत या सहायता हेतु दूरभाष संख्या 06476-222220 पर संपर्क किया जा सकता है. जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील की है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू एवं पारदर्शी बनी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >