तुलसिया पंचायत कचरा भवन परिसर में मनरेगा योजना के नाम पर मची है लूट

मिट्टी भराई के काम में जहां 50 से 60 मजदूरों की उपस्थिति मस्टररोल में दर्ज है. वहीं स्थल पर एक भी मजदूर काम करता नहीं मिला है.

मनरेगा योजना से मिट्टी भराई के नाम पर लाखों का लूट- बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित तुलसिया पंचायत वार्ड संख्या तीन में कचरा भवन परिसर में चल रहें मनरेगा योजना से मिट्टी भराई के नाम पर केवल घास कटाई किया जा रहा है. बिना प्राक्कलन बोर्ड लगाए ही मनरेगा योजना कार्य किया जा रहा है. नियमों को ताक पर रखकर कर रहे हैं ओर नियमों का उल्लंघन और भ्रष्टाचार का मामला है,ऐसी अनियमितताओं में अक्सर एक ही काम की फोटो का उपयोग कई योजनाओं में करके सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जाता है. तुलसी पंचायत के उप मुखिया चंदेश्वरी ऋषिदेव उर्फ सत्तार ने आरोप लगाया है कि मनरेगा योजना से कचरा भवन परिसर में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. मिट्टी भराई के काम में जहां 50 से 60 मजदूरों की उपस्थिति मस्टररोल में दर्ज है. वहीं स्थल पर एक भी मजदूर काम करता नहीं मिला है. सिर्फ सुबह में फोटो खींच कर चले जाते हैं और शाम में फोटो खींचने चले जाते हैं. उन्होंने बताया कि बताया कि पिछले कुछ दिनों से मजदूर सिर्फ स्थल पर फोटो खिचाते है ओर चलें जाते हैं. दो वर्ष पूर्व ही कचरा भवन निर्माण के समय ही परिसर में मिट्टी भराया गया था लेकिन वर्तमान में मनरेगा योजना से सुबह हाजिरी लगाते हैं और फोटो खींच कर घर चले जाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि तस्वीरों के आधार पर फर्जी तरीके से मास्टररोल बनाया जाता है. यह घोटाला लंबे समय से चल रहा है और अधिकारियों की चुप्पी व निष्क्रियता की वजह से ही इसे बढ़ावा मिल रहा है. वरिय पदाधिकारी द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई की जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >