बासगीत पर्चा मिलने के बाद नहीं उपलब्ध हुआ जमीन

बासगीत पर्चा मिलने के बाद नहीं उपलब्ध हुआ जमीन

शंकरपुर . प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख स्मिता आनंद व संचालन बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने किया. सदन की कार्रवाई शुरू होते ही प्रमुख ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मी व जनप्रतिनिधियों को बैठक में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया. बैठक के दौरान के जनप्रतिनिधि ने राशन, मनरेगा, अंचल, कृषि सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की. परसा पंचायत के मुखिया बालकृष्ण यादव ने कहा कि भूमिहीन महादलित सैकड़ों परिवार को बासगीत पर्चा मिल गया है, लेकिन अबतक जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसके कारण गरीब परिवार पीएम आवास योजना से वंचित हैं. मौरा कवियाही के पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि उमवि मौरा खाप में ग्लर्स स्कूल बनवाने की मांग की. वहीं बघला नदी पर क्षतिग्रस्त लोहा पुल को मरम्मत करवाने व नदी में सफाई करवाने की मांग की. वहीं अन्य सदस्यों ने कहा कि पीएम आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर सहायक के द्वारा दो-दो हजार अवैध उगाही किया जाता है. रायभीर पंचायत के पंचायत समिति ने अंचल कार्यालय में म्यूटेशन बिना जानकारी के रद्द कर दिया जाता है. आमलोगों को सूचना देकर रद्द कराने की मांग की. वहीं रायभीर में उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में जानेवाली सड़क बनवाने की मांग की. उपप्रमुख रायबहादुर यादव ने पूर्व पसंस की बैठक में लिये गये योजनाएं पंजी की मांग की. बैठक में पीएचईडी, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, पशुपालन, बैंक, बिजली, आरडब्लूडी सहित अन्य कई विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं थे. बैठक में बीपीआरओ विजय कुमार, उप प्रमुख रायबहादुर यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ जीके दिनकर,बीसीओ रमेश कुमार, मुखिया सविता देवी, बालकृष्ण यादव, बिरेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, जेई रजनीश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >