आगजनी से प्रभावित परिवार को दिया गया किट

आगजनी से प्रभावित परिवार को दिया गया किट

सिंहेश्वर. प्रखंड क्षेत्र स्थित लालपुर सरोपट्टी पंचायत के लक्ष्मीनियां टोला वार्ड 14 में शुक्रवार की रात हुई आगजनी की घटना में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की गयी है. अंचल प्रशासन ने राहत के पहले चरण में पीड़ित परिवारों को अग्नि किट प्लास्टिक शीट और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी है. सरकारी नियमानुसार प्रत्येक प्रभावित परिवार को 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के रूप में दिया जायेगा. इस बाबत सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया की प्रति परिवार 12 हजार रुपये खाते में हस्तांतरित किया जायेगा. अंचल मुख्यालय में सीआइ मुन्ना गोप ने पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक शीट व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी. सीओ नवीन कुमार सिंह बताया कि बीती रात लक्ष्मीनिया टोला वार्ड संख्या 14 में अचानक लगी आग के कारण चार परिवारों के घर पूरी तरह जल कर राख हो गये थे. इस त्रासदी ने इन परिवारों को गंभीर संकट में डाल दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >