कीर्ति कुंभ का आयोजन कल

कीर्ति कुंभ का आयोजन कल

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में महाविद्यालय संस्थापक महामना कीर्ति नारायण मंडल की पुण्यतिथि पर सात मार्च को कीर्ति-कुंभ” (स्मरण एवं संवाद) कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा उपस्थिति रहेंगे. प्राचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलपति व अन्य अतिथियों द्वारा महाविद्यालय के विज्ञान परिसर स्थित कीर्ति नारायण मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके बाद स्मार्ट क्लास रूम में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. आयोजन सचिव डाॅ सुधांशु शेखर ने बताया कि संवाद में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा. इसके मुख्य वक्ता मानविकी संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो विनय कुमार चौधरी होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >