चौकीदार पैरेड सप्ताह में थानाध्यक्ष ने आन ड्यूटी वर्दी में रहने की दी नसीहत
उदाकिशुनगंज
उदाकिशुनगंज थाना में रविवार को चौकीदार का रूटीन परेड कराया गया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा स्वयं परेड लेते हुए मौजूद चौकीदार को ड्यूटी में वर्दी पहन कर रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आप ही अनुशासित नहीं रहेंगे तो दूसरों को अनुशासन का क्या पाठ पढ़ाएंगे. साथ ही अपने क्षेत्र में भ्रमण करने एवं अलर्ट रहने की बात कही. थानाध्यक्ष ने सभी चौकीदारों को कहा कि असमाजिक तत्वों की थोड़ी भी भनक लगे तो उनपर हमेशा नजर बनाये रखें. वहीं थानाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सभी बूथों की सूचिबद्ध पहचान करने का निर्देश दिया. ताकि बूथ तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके. इस दौरान वारंट के बारे में विस्तारपूर्वक चौकीदारों को जानकारी दी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि अपने क्षेत्र में आप भ्रमण करें एवं जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलती है थाना को सूचना करें. चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए यह जरूरी है. इससे क्राइम कंट्रोल करने में ज्यादा सहायता मिलेगा. साथ ही स्थानीय लोग निर्भीक एवं आश्वस्त रहेंगे. हमें हर हाल में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त रखना है. जिससे कि कहीं भी गड़बड़ी होने के पूर्व ही मामले को संभाला जा सके. वही क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जो व्यक्ति शराब का सेवन करने, व्यवसाय करने एवं बनाने में संलिप्त हैं. इसकी सही जानकारी मिल सकेगी एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसकी सूचना तुरंत थाना को करें. क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति शराब से जुड़े व्यवसाय में संलिप्त हैं उनकी अब खैर नहीं. थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने एवं शराब के धंधे में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. कोई भी इस धंधे में लिप्त पाया गया तो कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मौके पर चौकीदार पैरेड सप्ताह में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, चौकीदार रामचंद्र पासवान, चंदन कुमार चौधरी, मंगल पासवान, गोपाल पासवान, भैयाजी पासवान, गोपाल पासवान, मिथिलेश पासवान, विजय पासवान, अरुण पासवान, सनोज पासवान, रमेश पासवान सहित अन्य चौकीदार मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
