मुरलीगंज.
सहकारिता विभाग के दिशा-निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बताया कि शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निखिल कुमार रंजन, फार्मासिस्ट हीरालाल सिंह, एएनएम अंबिका कुमारी व एएनएम कंचन कुमारी ने जांच की. इस दौरान सहकारी समितियों के लगभग 50 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. मौके पर वरीय सहकारिता पदाधिकारी दिलीप कुमार चौधरी, कार्यपालक सहायक रश्मि कुमारी मौजूद थे. शिविर में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आमजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय पर जांच करवाने में सहायक सिद्ध होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
