कदाचारमुक्त हो रही है स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

कदाचारमुक्त हो रही है स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

मधेपुरा. पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा कदाचारमुक्त हो रही है. महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अशोक कुमार ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा के दौरान वनस्पति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ राजीव जोशी, डाॅ भूषण कुमार, संध्या ठाकुर, डाॅ मंजू कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डाॅ ललन कुमार मुस्तैद दिखे. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पार्वती विज्ञान महाविद्यालय मधेपुरा में केपी कॉलेज मुरलीगंज का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >