लैंगिक भेदभाव एक सामाजिक बुराई, सबों को मिलकर करना चाहिए विरोध

लैंगिक भेदभाव एक सामाजिक बुराई, सबों को मिलकर करना चाहिए विरोध

नयी चेतना अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता में जीविका दीदियों ने दिया लैंगिक समानता का संदेश पुरैनी. प्रखंड के बीआरसी मैदान में शनिवार को नई चेतना अभियान के तहत लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एक साथ, एक आवाज, समानता के लिए संकल्प का आगाज थीम पर आधारित इस राष्ट्रीय अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया और यह संदेश दिया गया कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान सक्षम हैं. कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों के बीच क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन आदि का आयोजन कर सामाजिक सहभागिता और आत्मविश्वास का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह की दीदियों ने नई चेतना अभियान को लेकर अपने विचार साझा किये और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने पर जोर दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक जीविका नीलकमल चौधरी और बीडीओ अमरेंद्र कुमार ने किया महिलाएं नहीं रही किसी से कम जीविका के डीपीएम नीलकमल चौधरी ने कहा कि प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं. बीडीओ और जीविका मधेपुरा के विषयगत प्रबंधकों ने कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्हें हर स्तर पर समान अवसर मिलना चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि लैंगिक भेदभाव एक सामाजिक बुराई है, जिसका सभी को मिलकर विरोध करना चाहिए. साथ ही महिलाओं से घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गयी. खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जीविका दीदियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन बीपीएम संजीत कुमार ने किया. मौके पर उपहार सीएलएफ, नारी शक्ति सीएलएफ और अनमोल जीविका स्वावलंबी सहकारी समिति की दीदियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. मौके पर स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक मुर्तजा अली, गैर कृषि प्रबंधक संदीप कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी गौतम कुमार, नीतेश गौतम, सीसी प्रवीण, आयुष, मनोज, पंकज, लेखापाल रवि कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >