प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

मधेपुरा. डायट मधेपुरा एवं पीटीईसी सुखासन में प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पूरा हुआ. इसमे मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधन कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया. ताकि वे छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बना सकें. स्कूल का प्रभावी संचालन कर सकें. इस प्रशिक्षण में शैक्षणिक रणनीतियों, व्यावसायिक विकास, बच्चों की जरूरतों को समझना, और समावेशी शिक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा होती. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रधान शिक्षकों ने सरकार के द्वारा आयोजित इस आवश्यक प्रशिक्षण की तहे दिल से सराहना की और उन्होंने कहा कि इसके बाद विद्यालय में प्रबंधन और शैक्षिक वातावरण में काफी सुधार होगा. प्रशिक्षण में प्रदीप कुमार, अभिनव भारती, मिलन कुमार, आशुतोष कुमार, निसार अहमद, कुमारी पुष्पलता, कुंदन कुमार, दीपक आदि प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >