कबाड़खाना में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

कबाड़खाना में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

मुलरलीगंज . एसएच 91 के किनारे स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास कबाड़खाना में बुधवार की रात्रि आग लग गयी, जिससे लाखों की संपत्ति जल गयी. लोगों ने आगजनी की सूचना प्रशासन तथा फायर ब्रिगेड अधिकारियों को दी. पूर्णियां, सहरसा, मधेपुरा, उदाकिशुनगंज, मुरलीगंज समेत अन्य स्थानों से करीब एक दर्जन से अधिक दमकल मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया.बताया गया कि स्थानीय मुरलीगंज वार्ड छह निवासी नवीन साह गत कई वर्षों से वार्ड 15 निवासी रामदेव साह की जमीन किराये पर लेकर कबाड़ का काम किया करता था. आगजनी में कबाड़खाना के भीतर सो रहे पांच कर्मी बाल-बाल बचे. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >