जमीन विवाद में मारपीट, महिला सहित भैसूर जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बभनगामा पंचायत फतेहपुर वार्ड संख्या दो में मारपीट में महिला सहित भैसूर जख्मी हो गये

बिहारीगंज, मधेपुरा.

थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बभनगामा पंचायत फतेहपुर वार्ड संख्या दो में मारपीट में महिला सहित भैसूर जख्मी हो गये. पीड़ित रमण कुमार यादव की 36 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में कहा मेरे घर के सेट मेरा मवेशी वाला घर है. मैं मवेशी को चारा दे रही थी, इतने में ही गांव के ही मनोज यादव, सनोज यादव, सुनील यादव, शिवों यादव, दीपो यादव अन्य परिजनों के साथ मिलकर मवेशी घर को तोड़ कर गिरा दिया. मवेशी को खोल कर भगा दिया एवं घर में घुसकर भद्दी-भद्दी गाली-गलौज करने लगा. इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी, डंडा व ईंट पत्थर से प्रहार कर जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आये भैंसूर लड्डू यादव पर लोहे से सर पर प्रहार किया. भैसूर सिर छिप लिया तो लोहे का छड से कंधा पर लगा जिससे वह जख्मी. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन दिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >