मधेपुरा. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौक पर वार्ड नंबर तीन निवासी अजय कुमार व 14 वर्षीय पुत्री तान्या कुमारी ट्रक के धक्के से जख्मी हो गयी. छात्र के पिता ने बताया कि वह पुत्री को लेकर स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान कॉलेज चौक के समीप ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे दोनों दुर्घटनाग्रस्त हो गये. स्थानीय लोग व राहगीरों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, चिकित्सक डॉ मनोज कुमार ने तान्या का प्राथमिक उपचार हायर सेंटर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
