चौसा. किसानों को जागरूक करने के लिए सहकारिता विभाग के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत रसलपुर धुरिया पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर बिहार व भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार के लिए विभाग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया था. इसके तहत पंचायतों में डोर टू डोर सभी पैक्स में सहकारिता विभाग बिहार सरकार के द्वारा किसानों के बीच जागरूकता के लिए चित्रांश शारदे रंगमंच शिवहर के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति किया. इसमें योजनाओं, समिति की सदस्यता, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, धान व गेहूं की खरीदारी, उर्वरक, सीएससी सेंटर, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, जन औषधि केंद्र, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन , एक पेड़ मां के नाम ( पर्यावरण) अन्य योजना/व्यवसाय के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार व कार्यपालक सहायक मोहन कुमार, प्रियंका कुमारी, सुहानी सिंह,अंजेश कुमार ,रविन्द्र कुमार दीवाना, रूपेश सिंगर,सुमित सिंह, जितेंद्र सिंह,सुमित कुमार, पैक्स अध्यक्ष अम्बिका मंडल,नविन कुमार आदि मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
