साढ़े 28 हजार किसानों के फार्मर आइडी का पंजीकरण नहीं

साढ़े 28 हजार किसानों के फार्मर आइडी का पंजीकरण नहीं

कुमारखंड. प्रखंड में अब तक साढ़े 28 हजार से अधिक किसानों की फार्मर आइडी पंजीकरण नहीं हो सका है, जबकि पंचायत स्तर पर कृषि सलाहकार शिविर लगाकर किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान निबंधन नहीं करा पा रहे हैं. इस संबंध में कृषि समन्वयक सह प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि प्रखंड में कुल निबंधित किसानों की संख्या 43759 है, जिनमें से मात्र 15068 किसानों की ही फार्मर आइडी पंजीकरण हो सका है. पूर्वजों के नाम दर्ज जमाबंदी इसका मुख्य कारण बन रहा है. इस प्रकार फार्मर आइडी नहीं बनने से हजारों किसान सम्मान निधि से वंचित हो सकते हैं. शिविर में पहुंचे कई किसानों ने बताया कि जमाबंदी अपडेट नहीं होने के कारण उनकी फार्मर आइडी नहीं बन पा रहा है. वहीं कुछ किसान जमीन की जमाबंदी ऑनलाइन पोर्टल पर गड़बड़ होने के चलते परेशान थे. 2018 या उसके बाद की जमाबंदी मान्य नहीं मानी जा रही है. कई किसानों के नाम या उनके पिता के नाम गलत होने के चलते परेशानी आ रही है. जमाबंदी में उनके नाम, पिता के नाम या स्पेलिंग आधार में दर्ज ब्योरा से मेल नहीं खा रहा. नतीजतन ऐसे किसानों की फार्मर आइडी नहीं बन पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >