नप ईओ ने दिया योगदान

नप ईओ ने दिया योगदान

उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज नगर परिषद के नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने शनिवार को योगदान दिया. इस दौरान वार्ड पार्षदों ने नव पदस्थापित ईओ को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया.ईओ ने कहा कि नगर परिषद के अवरुद्ध विकास को गति प्रदान की जायेगी. इसमें जनप्रतिनिधियों के अपेक्षित सहयोग की जरूरत है, ताकि कोई भी विकास कार्य समन्यव स्थापित कर नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक से पास कराने के बाद धरातल पर विकास कार्य किया जायेगा. नगर परिषद क्षेत्र में पीएम आवास योजना को गति प्रदान की जायेगी. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और विकसित बनाना होगा. नवपदस्थापित ईओ को बधाई देने वालों में चेयरमैन प्रतिनिधि पुतुल मिश्रा, वार्ड पार्षद अजय मंडल, रमण कुमार राणा, संजय मार्शल, मो शुऐव उद्दीन, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष मंडल, दयानंद ऋषिदेव, अभिनंदन साह आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >