राजस्व कर्मचारियों आज समाहरणालय गेट पर देंगे धरना

राजस्व कर्मचारी आज समाहरणालय गेट पर देंगे धरना

कुमारखंड.

प्रखंड भर के राजस्व कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यस्थलों पर कालापट्टी बांधकर काम किया. सरकार व प्रशासन के खिलाफ मौन विरोध दर्ज कराया. यह विरोध बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किया गया, जिसका उद्देश्य लंबे समय से लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संघर्ष जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि बार-बार ज्ञापन सौंपने एवं वार्ता के बावजूद सरकार एवं विभागीय स्तर पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया. इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है. ब्रजेश कुमार ने कहा कि उनकी मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है. इसे लेकर पांच फरवरी 2026 को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा.

पहले से जारी है अधिकारियों की हड़ताल में दो फरवरी से अंचल अधिकारी व राजस्व अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. ऐसे में अब राजस्व कर्मचारियों के विरोध से राजस्व व्यवस्था पर और दबाव बढ़ गया है. हालांकि कर्मचारियों ने यह स्पष्ट किया है कि वे फिलहाल कार्य का बहिष्कार नहीं कर रहे हैं, लेकिन यदि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो उन्हें आंदोलन को और व्यापक करना पड़ेगा.

मौके पर राजस्व कर्मचारी ब्रजेश कुमार, महेश कुमार, भोला कुमार, अभिषेक कुमार, शशि प्रकाश, पारसमणि प्रकाश, कपिलदेव पासवान, भोला कुमार, अंचल अमीन मो आसिफ अहमद, लालिमा कुमारी, विकाशचंद्र विमल, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >